Add To collaction

द गर्ल इन रूम 105–५५

'हम्म...

"राणा ने अपनी उंगली से अपनी नाक सहलाते हुए कहा। हमने उन्हें प्रिंट आउट्स लाकर दिए थे।

'ब्राउज़र हिस्ट्री, इंह?" उन्होंने कहा। सौरभ उनके पास गया।

"देखिए, सर, ये आईपी एड्रेसेस की लिस्ट है। और यहां अगले पेज पर ये डिटेल्स हैं कि लक्ष्मण किस समय

पर कौन-सी साइट देख रहा था।

राणा ने अपनी तीन दिन की उगी खिचड़ी दाढ़ी को सहलाया। फिर उन्होंने कहा, "बैठ जाओ, बैठ जाओ।'

सौरभ अपनी कुर्सी पर जा बैठा। इंस्पेक्टर ने अपनी मेज पर प्रिंटआउट्स रख दिए। में उम्मीद कर रहा था

कि वे ज़ोर से चिल्लाकर 'सुपर्व' या 'गुड जाँव' जैसी कोई बात कहेंगे, लेकिन वह तो केवल एक-एक कर अपनी उंगलियां चटखाते रहे।

"सर, इसका मतलब है कि लक्ष्मण बेगुनाह है. मैंने कहा। मैं सोच रहा था कि राणा को मेरी इस बात का

"तो फिर जारा को किसने मारा? राणा ने कहा।

'

मतलब समझ आ रहा है या नहीं? 'यो उस समय बाथरूम में था, और पॉर्न देखकर मैस्टर्बेशन कर रहा था। यह पता करना तो आपका काम है, सर, मैं कहना चाहता था, लेकिन मैंने केवल कंधे उचका दिए। "अगर लक्ष्मण ने यह नहीं किया है, तब क्या शक की सूई फिर से तुम्हारे ऊपर नहीं आ जाएगी?' राणा ने

कहा।

"ये वापस ले जाओ। तुमने मुझे ऐसी कोई चीज़ कभी नहीं दी।"

"क्या?"

क्या मतलब?"

"तुम्हें कॉफी पसंद है?"

"एक्सक्यूज मी?"

'चलो, आज तुम्हें महंगी कॉफ़ी पिलाता हूं.' राणा ने कहा और खड़े हो गए।

'मुझे एक बढ़िया कॉफ़ी चाहिए, लेकिन वो कड़वी ना हो,' राणा ने हौज़ खास विलेज के स्टारबक्स

वाले से कहा।

"लाते, सर?' बरिस्ता ने पूछा, जो कि पुलिस की वर्दी देखकर थोड़ा हैरान परेशान था। "प्लेन हॉट मिल्क, मैंने कहा। सौरभ ने अपने लिए दो चॉकलेट मफिन्स मंगवाए।

इस्पेक्टर ने अपना वॉलेट निकाला। कैफ़े का कैशियर पुलिस वाले को बिल चुकाते देखकर हैरान हो गया

और पैसा लेने से मना करने लगा। इंस्पेक्टर मुस्कराए और अपना पर्स फिर से जेब में रख लिया। हमने अपने-अपने कप उठाए और खिड़की के पास वाली सीट पर जा बैठे।

'तो यहीं पर तुम यंग लोग, वो क्या बोलते हैं, हां, हैंग आउट करते हो?' राणा ने अपनी कॉफी में तीन शुगर

मै डालते हुए कहा 'कॉफी के लिए दो सौ रुपए? ये तो दिनदहाड़े डाका है। मैं सोच रहा था कि क्या मुफ्त की कॉफ़ी पीना दिनदहाड़े का डाका नहीं है? 'बिलकुल सर,' सौरभ ने कहा

"एनीवे, मैं तुम दोनों को यहां इसलिए लाया हूं ताकि हम खुलकर बात कर सकें। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं

तुम लोगों पर भरोसा कर सकता हूं. राणा ने कहा।

'जी, सर।'

"तो केशव, तुम कहां काम करते हो?" मैंने आपको बताया था, चंदन क्लासेस

   0
0 Comments